फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान उन्हें करोड़ों का नशीला पदार्थ मिला है जो सीमा पार से आया है। 155 बटालियन के सहायक कमांडेंट बीएस नेगी ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि जब BSF के जवान गट्टी राजोके गांव के पास नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी खेतों में एक पैकेट पड़ा मिला।
जब जवानो ने इस पैकेट को खोलने पर उसमें से 545 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 72 लाख 50 हज़ार रुपये है। पुलिस ने इस बरामदगी के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सीमा पार से ही देश में भेजा गया होगा, जिसे संबंधित तस्कर उठा नहीं पाए और जवानों की टीम की नजर पड़ गई। इस मामले में अब जांच की जा रही है।
- खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, मैथिली ठाकुर को दी संस्कार की नसीहत, मनोज तिवारी को बताया बड़ा भाई
- कुंभ मेला-2027: CM धामी ने तैयारियों को लेकर अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- निर्धारित समयसीमा के भीतर सारे कार्य पूर्ण करें
- ‘माता-पिता को बताना होगा’, मैरिज रजिस्ट्रेशन नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में गुजरात सरकार, डिप्टी CM ने पेश किया प्रस्ताव
- एलिवेटेड रोड प्रोजेक्टः ग्वालियर फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारा तक का ट्रैफिक आज से एक महीने के लिए बंद, डायवर्ट मार्ग से कर सकेंगे आवागमन
- गुजरात के वलसाड और मेहसाणा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत, एक घायल


