फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान उन्हें करोड़ों का नशीला पदार्थ मिला है जो सीमा पार से आया है। 155 बटालियन के सहायक कमांडेंट बीएस नेगी ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि जब BSF के जवान गट्टी राजोके गांव के पास नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी खेतों में एक पैकेट पड़ा मिला।
जब जवानो ने इस पैकेट को खोलने पर उसमें से 545 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 72 लाख 50 हज़ार रुपये है। पुलिस ने इस बरामदगी के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सीमा पार से ही देश में भेजा गया होगा, जिसे संबंधित तस्कर उठा नहीं पाए और जवानों की टीम की नजर पड़ गई। इस मामले में अब जांच की जा रही है।
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- ‘पहले रामभक्तों से माफी मांगों…’ अखिलेश के अयोध्या दौरे पर CM योगी की शर्त से मची सियासी खलबली, जानें मामला
- नूंह से 3500 रुपये में खरीदा अवैध कट्टा, गुरुग्राम पुलिस ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
- 41 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आई दिव्या अहिरवार, मां से लिपटकर फफक पड़ीं; हाईकोर्ट से मिली जमानत
- CG News : गार्डन में लगी भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पुतले जलकर खाक, देखें VIDEO…

