अमृतसर. भारत-पाक सीमा पर आज बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ अधिकारियों ने उसकी लाश रामदास पुलिस को सौंप दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अजनाला के सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। इससे पहले भी पठानकोट में एक घुसपैठिए को मार गिराया गया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सौंपा है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल में भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को गोली मार दी। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई। पूरी जांच के बाद बीएसएफ ने शव को पठानकोट पुलिस को सौंप दिया।
- Chhattisgarh: घेराबंदी में फंसे शराब तस्करों ने भीड़ को उकसाया, लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI समेत कई घायल, 10 गिरफ्तार
- Gold and Silver Price Today : क्या आप भी करने जा रहे हैं खरीदारी, जान लीजिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट ?
- मंत्री अनिल विज के सख्त आदेश: बिना मंजूरी नहीं होंगे तबादले और नियुक्तियाँ
- निगम का जानलेवा गड्ढा: जमीन खुदाई के बाद खुला छोड़ने पर पातल में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान
- LIC Share Price : निवेशकों को सरप्राइज दे सकती है LIC, जानिए निवेशकों की नजरें क्यों टिकीं ?

