फिरोजपुर: फिरोजपुर-पट्टी रोड से अहम खबर समाने आई है, जिसमें BSF की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस दौरान बस में जवान भी शामिल थे. यह घटना फिरोजपुर-पट्टी रोड पर माजा-मालवा को जोड़ने वाले पुल बंडाला के पास की रात के समय की है. बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में पलट गई. घटना में कई जवानों को चोट लगी है.
BSF की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बस हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय की ओर जा रही थी. इस दौरान बस में 34 जवान सवार थे. पुल बंडाला के पास सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई. खुद को संभालते हुए जवान खेत में गिरी बस से बाहर निकले. इसमें करीब 6 को चोट आई है, हादसे के तुरंत बाद घायल जवानों को बीएसएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. बाद में बीएसएफ की टीम ने क्रेन की मदद से बस को खेतों से बाहर निकाला.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का मध्य प्रदेश में असर: IMD ने 31 जिलों में जारी किया अलर्ट; अगले 24 घंटों में इन इलाकों में होगी भारी बारिश
- ‘लो कर लो बात!’ पत्नी भागी प्रेमी संग, पति मासूम बच्चों समेत आशिक के घर के सामने धरने पर बैठा…
- Delhi News Brief: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली, दिल्ली में यमुना प्रदूषण पर CPCB का खुलासा
- राजस्थान में सूखे पर फिर सर्वे की मांग, गहलोत ने बताई उन इलाकों की परेशानी जो सूची से बाहर हैं
- Morning News Brief: महाचक्रवात अर्नब आंध्रप्रदेश में तट से टकराया; पीएम मोदी बोलें- विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक खोज पर टिकी

