अमृतसर में सीमा के उस पार से पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन भेजी गई। सीमा पर हलचल होने के तुरंत बाद बीएसएफ BSF के जवान सक्रिय हो गए और ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया। सर्च अभियान के दाैरान बीएसएफ BSF की ओर से खेतों से कुल 6 ड्रोन और 2 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
बीएसएफ BSF के अधिकारी ने बताया कि वीरवार रात को गांव और धोने कलां और पुल मोरा में कंटीली तारों के पास कुछ ड्रोन जैसी मूवमेंट होती देखी गई।
जिसके बाद जवान तुरंत अलर्ट हो गए और कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद शुक्रवार सुबह खेतों में सर्च की गई तो वहां से 6 ड्रोन और हेरोइन बरामद की गई।
- Meta पर 25 अरब डॉलर का ऐतिहासिक जुर्माना, प्राइवेसी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला
- तीन दिन से लापता मासूम बच्ची की मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- Vivo Y600 में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी, 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
- Anthropic ने लॉन्च किया Claude Duet AI एजेंट, खुद करेगा ईमेल और मीटिंग मैनेज, जानें फीचर्स
- संविदा बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल: नियमितीकरण की मांग पर डटे 5 हजार कर्मचारी, मांग नहीं तो दीपावली पर बिजली संकट की चेतावनी

