सुजान सिंह, अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) मध्य प्रदेश के छिदंवाड़ा जिले के हर्रई विकासखंड के बम्होरी गांव में उस समय शोक की लहर फैल गई जब बीएसएफ जवान की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। जवान का पार्थिव शरीर जब उनके गृह ग्राम बम्होरी पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा वहीं गांव के लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
READ MORE: शादी में घूंघट डालकर पहुंचे दो युवक, फिर हुआ ऐसा कांड कि ग्रामीणों ने दी ‘तालिबानी सजा’
बीएसएफ के जवानों द्वारा पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि जवान अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा समर्पित रहे और क्षेत्र का गौरव थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम संस्कार के दौरान “भारत माता की जय” और “वीर जवान अमर रहे” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

