अमृतसर। BSF ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है। बीएसएफ की सतर्कता और लगातार की जा रही आपरेशनल कार्रवाई के चलते तीन अलग-अलग स्थानों से यह महत्वपूर्ण बरामदगी हुई है।
पहली कार्रवाई में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मंगलवार शाम अमृतसर जिले के गांव दलेरी के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी एक पिस्तौल मिली, जिसे तस्करी के मकसद से खेतों में छिपाया गया था।
दूसरी घटना फिरोजपुर बार्डर की है, जहां तकनीकी इनपुट के आधार पर गांव गट्टी राजोके के पास बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों को 600 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। माना जा रहा है कि यह खेप ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई थी।

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई अमृतसर में हुई। मंगलवार सुबह सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने गांव नेस्ता के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सर्च के दौरान जवानों ने डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल

