गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को बिना वीजा और किसी वैध दस्तावेज के भारत में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तनवीर काला, पुत्र तारीघर, निवासी डेनकाला, शक्करगढ़ (नारोवाल), पाकिस्तान के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बीओपी चौतारा पोस्ट पर 58वीं बटालियन, बीएसएफ द्वारा की गई।
शक्करगढ़ से सटे क्षेत्र में घुसपैठ
बीएसएफ जवानों ने मंगलवार, 15 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में तनवीर काला को भारत-पाकिस्तान सीमा पार करते हुए पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में तनवीर कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3-34-20 और फॉरेन एक्सचेंज (रेगुलेशन) एक्ट 1973 की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस को सौंपा गया, जांच शुरू
तनवीर को बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है, और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि तनवीर का भारत में घुसपैठ करने का मकसद क्या था। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।सीमा पर बीएसएफ की सतर्कता
गुरदासपुर का सीमावर्ती क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है।
बीएसएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा सुरक्षा में उनकी सतर्कता को उजागर किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
- Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट
- Bihar Top News 30 august 2026: पटना में चार लोगों की मौत, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, माता-पिता को न्याय दिलाने अनशन पर बैठा आदित्य
- हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़की कांग्रेस: कल सीधे पुलिस मुख्यालय का घेराव, अनशन पर बैठेंगे दिग्गज नेता
- बैठक के बाद रामराजा सरकार के मंदिर पहुंचे BJP नेता, गोपाल भार्गव, सिंधिया ने किए दर्शन, जानिए क्या कहा
- हिमाचल में बारिश का कहर: कालका-शिमला रेल रूट पर लैंडस्लाइड, 10 ट्रेनें रद्द; 400 से ज्यादा यात्री सुरक्षित


