भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट बुधनी में उपचुनाव को लेकर तस्वीर शीशे की तरह साफ हो चुकी है। एक तरफ बीजेपी ने 21 साल बाद गैर किरार उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं, कांग्रेस ने शिवराज सिंह के समाज से आने वाले राजकुमार पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह यहां से विधायक भी रह चुके हैं। इसी के साथ, सपा ने कांग्रेस बागी नेता अर्जुन आर्य को कैंडिडेट बनाकर इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
बुधनी विधानसभा सीट पर 21 साल बाद बीजेपी ने गैर किरार उम्मीदवार उतारा है। 2003 में राजेन्द्र सिंह राजपूत बीजेपी के विधायक चुने गए थे। लेकिन 2005 में उन्होंने इस्तीफा देकर शिवराज सिंह चौहान के लिए सीट छोड़ दी थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में शिवराज सिंह विधायक चुने गए। इसके बाद लगातार 2008, 2013, 2018 और 2023 में वह इस सीट से विधायक रहे।
राजेन्द्र सिंह राजपूत के बाद अब गैर किरार (रमाकांत भार्गव) को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से विधायक रहे राजकुमार पटेल पर कांग्रेस ने दांव खेला है। राजकुमार किरार समाज से आते हैं। बकतरा क्षेत्र में किरार मतदाता प्रभावशाली हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

