मुकेश मेहता, बुधनी (सीहोर)। मध्य प्रदेश के बुधनी के रेहटी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हरदा से यात्रियों को लेकर भोपाल जा रही ‘इंदिरा बस सर्विस’ की एक यात्री बस पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे 20 से 25 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। काला गेट के पास हुई इस घटना में हमलावरों ने बस को बीच रास्ते में रोककर चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की, बस पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: हिंदू नाम रखकर गरबा आयोजनों में MD ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरफ्तार! इंदौर में ससुर-दामाद पकड़े गए, 25.40 लाख की ड्रग्स जब्त
आधे घंटे तक रुकी रही बस, सहम गए यात्री
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक बस को रोके रखा और जमकर उपद्रव मचाया। इस अचानक हुई हिंसा और तोड़फोड़ से बस में सफर कर रहे यात्री बुरी तरह डर गए और वाहन के भीतर अफरा-तफरी मच गई। दहशत के इस माहौल के बीच किसी तरह चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और बस को वहां से सुरक्षित आगे निकाला।
रुपये छीनने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उपद्रवियों ने परिचालक के पास रखे हिसाब-किताब के करीब 12 हजार रुपये भी जबरन छीन लिए। बस कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में रावण के पुतले से जीतू पटवारी पर सियासी वार! भाजपा नगर अध्यक्ष बोले- इस बार मैदान छोड़ने की तैयारी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
रेहटी थाने में शिकायत दर्ज बस मालिक की ओर से रेहटी थाने में इस मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

