इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। शहर में 14 अप्रैल को पड़ोसी युवक की हत्या के आरोपी के घर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़ दिया। आरोपी नरेंद्र चौधरी उर्फ तोबा का पड़ोसी भूरा अहिरवार के घर के बाहर बने बाथरूम को हटाने से विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोपी ने भूरा की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया था। घर के बाहर और अंदर का फर्श खून से लाल हो गया था। अधिक खून बहने से भूरा की मौत हो गई थी।
अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा
आरोपी की बहन ने सबूत मिटाने के लिए घर के बाहर के खून के दाग साफ करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवती खून साफ करते नजर आ रही है। आस-पास की महिलाओं ने जब युवती को रोका तो युवती उन्हें मारने दौड़ी। पुलिस ने दोनों आरोपी नरेंद्र ओर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशासन ने आरोपी के घर के अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया।
आरोपी और मृतक दोनों ही अपराधी प्रवृति के
अनुविभागीय अधिकारी इटारसी निलेश शर्मा ने बताया कि हत्या की घटना के बाद आरोपी के अवैध निर्माण को चिन्हांकित कर तोड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों ही अपराधी प्रवृति के थे। दोनों पर पहले भी मारपीट और आबकारी के मामले दर्ज हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।
लव जिहाद-धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल ने इंदौर में किया प्रदर्शनः सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

