जालंधर। जालंधर में नगर निगम ने बड़ी कार्यवाही की है। इसमें 120 फुटी रोड पर मौजूद तारा पैलेस पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलवा दिया है। पैलेस अवैध बना था और इसे कई बार निगम के तरफ से नोटिस गया था लेकिन फिर भी लगातार नजरअंदाज किया गया जिसके बाद निगम ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बता दें कि पैलेस के मालिक को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन आदेश का कोई पालन नहीं हुआ। इसके बाद निगम ने वहां सील मार दी थी मगर फिर भी वो निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ कर, अपना काम दोबारा शुरू कर देते थे। इसलिए शुक्रवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
मेयर ने कार्रवाई के दिए आदेश
नगर निगम मेयर विनीत धीर ने कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। पूरे कार्य को निगम और पुलिस की टीम ने मिलकर किया है। इसके लिए पहले ही योजना बना ली गई और उसके बाद बुलडोजर चलाया गया। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति ना बने इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। ATS सुखदेव की टीम की ओर से इंस्पेक्टर राजू माही, मोहित,अजय, और मोहिंदर गए थे। जिनके द्वारा ये कार्रवाई की गई।
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव



