उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से की गई शिकायत पर हाईकोर्ट ने खाता नंबर 960 के खसरा नंबर 2774, 2801 और 2788 पर अपना फैसला सुनाया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन को तीनों खसरा नंबर से अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था।
हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर
हाईकोर्ट द्वारा आदेश मिलने के बाद एसडीओ पूर्वी ने कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी मूसहरी एवं मिठनपुरा थाना प्रभारी को आदेश देते हुए सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन पर हुए अतिक्रमण को मुक्त करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक और तमाम वरीय पदाधिकारी को सूचना व आदेश दिया था।
भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद
जिसके तत्पश्चात आज मंगलवार (30, जून) को मिठनपूरा थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रामबाग चौड़ी में सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खाता नंबर 960 के खसरा नंबर 2774 में 1200 स्क्वायर फीट, खसरा नंबर 2801 में 1500 स्क्वायर फीट और खसरा नंबर 2788 में 1760 वर्ग फीट जमीन पर बने मकान को जेसीबी से तोड़ा गया एवं मुक्त कराया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बक्सर में अयोध्या की तर्ज पर महर्षि विश्वामित्र कॉरिडोर बनाने की मांग, विश्वामित्र सेना ने उठाई आवाज

