अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां बीजेपी नेता के अवैध तरीके से बनाए गए कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया गया है। सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के होटल साईं दरबार के लड्डू में निकला नाखून: महिला ग्राहक का Video वायरल, महाकाल दर्शन करने वालों की सेहत पर सवाल!
हाईकोर्ट की अपील खारिज होने के बाद घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार ने पहले ही इस प्रकरण में 40 हजार रुपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। इस कार्रवाई में भाजपा नेता तपन विश्वास सहित तीन से चार अन्य लोगों के अतिक्रमण भी शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: बैतूल जिला जेल में सनसनी: प्रेमी के साथ पति हत्या के आरोप में बंद महिला कैदी ने नुकीली चीज निगलकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक
प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए गए। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल तैनात है ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। जानकारी के अनुसार चोपना के मुख्य बाजार में भाजपा नेता तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर एक कॉम्प्लेक्स बना लिया था, जिसकी आधी दुकानें बेची भी जा चुकी थीं। पूरे क्षेत्र में करीब 12 से 15 दुकानों के अवैध निर्माण की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें: कॉलेज लाइफ एंजॉय के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव: इंदौर DAVV गर्ल्स हॉस्टल में 5 छात्राओं की शिकायत से सनसनी, सहेलियों पर प्रेशर बनाने वाली छात्रा निष्कासित
इस अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज थी,जिसके बाद जांच में अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए थे। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और चौपना बाजार में आगे भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


