बठिंडा। पंजाब में नशा के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत अब तस्करों के घर गिराए जा रहे हैं। इस कड़ी में युद्ध नशों के खिलाफ के तहत बठिंडा पुलिस ने सोमवार को नशे के लिए बदनाम धोबियाना बस्ती निवासी दो महिला तस्करों पर बुलडोजर कार्रवाई की है।
नशा बेचकर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाएं दाे मकानों को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गिरा दिया।
जिन मकानों पर कार्रवाई की गई है, उनमे से एक मकान एक नशा तस्कर का था, जोकि लंबे समय से चिट्टा बेचने का काम कर रहे थे, जबकि दूसरा मकान भी एक महिला तस्कर का था।

इसके अलावा एक मकान को सील किया गया है, जिसके परिवार के सदस्य पर भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है।
आपको बता दें इसके पहले भी कई तस्करों के घर बुलडोजर चलाया गया है। साथ ही नशा करने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
- एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत : सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
- नवरात्रि स्पेशल: घर पर बनाएं साबूदाना-मूंगफली का कुरकुरा फलाहारी मिक्सचर
- आपदा से मुकाबले में SDRF की गुणवत्ता को मिली मान्यता, ISO प्रमाणपत्र बना उपलब्धि
- बागेश्वर धाम से ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0’ का भव्य आगाजः 5 जिलों में 500 किमी का सफर तय करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कई दिग्गज संत पहुंचे
- ‘…सत्ता का सपना मत देखिए’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर रामकृपाल यादव का राहुल गांधी को दी नसीहत

