मोहाली। मोहाली में आज सुबह-सुबह बड़ी घटना होने की खबर आने आई है। जहां फेज 2 स्थित एक जिम के मालिक विक्की पर आज सुबह करीब 4:50 बजे बदमाशों ने धुंआधार फायरिंग की। हमलावर बाई में आए थे और उन्होंने 5 गोलियां युवक पर चलाईं।
हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में बेहद डर का माहौल बन गया है। जिम आने वाले अन्य भी इस घटना के बाद से घबरा गए हैं। कैमरे में बाइक सवार हमलावर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। विक्की अपनी कार में लेटे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद मार्केट फेज-2 थाने के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फेज-1 थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलियां किसने चलाईं। प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना सुबह 4:50 से 5 बजे के बीच हुई। हमें आवाजें सुनाई दीं। ऐसा लगा जैसे पटाखे फूट रहे हों, लेकिन तभी एक लड़का बाहर आया और उसने बताया कि गोलियां चल रही हैं।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर
