कपूरथला में कस्बा काला संघिया से जालंधर रोड पर स्थित गुरुद्वारा खास काला के पूर्व सरपंच कामरेड लुभाया सिंह के घर के बाहर फायरिंग की गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
बड़ी बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि कपड़ा शोरूम के मालिक जगरूप सिंह और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने की है।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने उनके शोरूम के सामने गोलियां चलाई हैं। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में समाने आई है। चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्हें किस पर शक है ।
- बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा अदालती फैसला, भाई, पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त करार
- गौ तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी की… केशव मौर्य ने ‘जन महाभियोग’ बैठक को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
- रांची में राहुल दुबे गैंग का खौफ : फेसबुक पर धमकी के बाद कोयला कारोबारी के घर बरसाईं गोलियां, सुबह 3:30 बजे गूंजा गोलियों का शोर
- खेत से युवती का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

