अमृतसर के सुलतानविंड के इलाके कोट मित्त सिंह में तब सनसनी फैल गई जब अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ने अचानक धुंआधार फायरिंग की है अच्छी बात यह रही कि कोई भी किसी तरह से घायल नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।
गोलियां चलने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना के संबंध में एएएआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ़ से इलाके में लगे कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही गोलियां चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए आसपास के इलाकों में तहकीकात की जा रही है। लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बता दें कि एक दिन पहले भी अमृतसर के गांव खब्बे राजपुतां में फुटबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फायरिंग हुई थी । जिससे एक नाबालिग की मौत हो गई थी, जबकि छुट्टी पर आया एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
- Jharkhand News: दशहरा मनाकर लौट रही मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, तीन मासूम पूछते रहे- मां और भाई कहां गए?
- सोशल एक्टिविस्ट को विकासकार्यों में गड़बड़ी का वीडियो बनाने पर उप मुखिया ने धमकाया, दी दो दिन में गोली मारने की धमकी
- दिल्ली के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार! टेंडर निकलने से पहले ही कंपनी ने शुरू कर दिया काम; सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा
- JSW Dulux Stock Split : आज आखिरी मौका! 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें पूरी डिटेल
- इंडिया केम 2026 में शामिल होंगे CM मोहन चरण माझी: 20 से अधिक प्रमुख कंपनियों के दिग्गजों के साथ मुंबई में करेंगे बैठक

