जालंधर के मशहूर PPR Market में देर रात गोलियां चली। यह शहर का एक प्रसिद्ध मार्केट है जहां पुलिस आती-जाती रहती है, लोगों की भीड़ भी यहां रहती है ऐसे में अचानक फायरिंग होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अचानक गोली की आवाज सुनने से दुकानदारों में डर का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों ने मार्केट में हुड़दंग मचा रखा था। इस दौरान ही रात 11 बजे युवक हवाई फायर करने के लिए एक दूसरे से वैपन छीन रहे थे तभी एक गोली पर्ल ऑपटिक्ल शॉप पर लग गया। गनीमत सभी दुकान बंद थी इस लिए कोई अनहोनी नहीं हुई और रौंद के शैल दुकान के लोहे के शट्टर और शीशे के गेट को चीरते हुए अंदर जा बिखरे। दुकानदार शहाबुद्दीन ने बताया कि उनको कोई थ्रेट नहीं मिली थी। दुकानदार ने घटना की सूचना थाना 7 पुलिस को दे दी है।

पुलिस की होती है तैनाती
आपको जानकारी हो कि PPR एक काफी भीड़ वाला मार्केट यहां पर हजारों की संख्या में रोज लोग आना जाना करते हैं। ऐसे में यहां पर इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा में एक प्रश्न खड़ा करने वाला विषय है। आमतौर पर देखा जाता है कि मॉल में पुलिस की तैनाती रहती है लेकिन इस वक्त पुलिस मॉल में मौजूद नहीं थी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
