हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन शहर से एक बेहद चौंकाने वाला और हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां के पॉश इलाके टैगोर पार्क में रहने वाले एक बेहद संपन्न और प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी की बहू के अचानक गायब होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। परिवार की ओर से अपहरण की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के तार इंदौर से होते हुए राजस्थान के जयपुर तक जा पहुंचे हैं।

दरसअल, संपन्न परिवार की महिला के अचानक घर से गायब होने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर मायके पक्ष, रिश्तेदारों और सहेलियों से पूछताछ की। जब महिला का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिवार के लोग सीधे कोतवाली थाना पहुंचे। 

मामला हाई-प्रोफाइल और रसूखदार परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में तुरंत हड़कंप मच गया। पुलिस ने शहर और आसपास के तमाम रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जिससे अहम सुराग हाथ लगे। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m