करनाल. बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी, करनाल द्वारा विर्क हॉस्पिटल के सहयोग से न्यू रमेश नगर स्थित श्री रविदास मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. हर्ष और डॉ. रशीद ने कुल 136 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में मरीजों के फ्री हेल्थ चेकअप के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निशुल्क टेस्ट और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीश चौधरी ने संस्था के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी समाज हित में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ संस्था जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और शिक्षा केंद्र भी संचालित कर रही है तथा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान रोशन लाल, उपप्रधान राजपाल, महासचिव दीपक बोहरा, सचिव तेजपाल, सेक्रेटरी एडवोकेट विक्रम सहित संस्था के सदस्य इंद्रराज सिंह, भारत भूषण, दया प्रकाश, इंदरपाल, महेश चौधरी, देवाशीष चौहान और बीएम आनंद ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को सम्मानित किया। प्रवेश गाबा ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, परमजीत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- सुबह 4:30 बजे युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं उठा ले गई दिल्ली पुलिस, भड़की कांग्रेस
- MP Weather Update: मानसून जा चुका है, फिर भी प्रदेश में एक्टिव हुए नए सिस्टम; अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
- ‘वो घर आए थे…’, पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव को लेकर कही ये बात
- Delhi News Brief: हर एक राम को मारना होगा वाले वीडियो पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी
- ट्रेन और फ्लाइट के खाने में गंदगी! यूपी में 43 कैटरिंग इकाइयों की जांच, लखनऊ में किचन बंद
