रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खकनार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, 1 खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त किए गए अवैध सामान की कुल कीमत करीब 4,72,000 रुपये आंकी गई है।
ये भी पढ़ें: पिता 4 महीने से ऑक्सीजन पर, FIR के लिए दर-दर भटक रहा बेटा; सिलेंडर कंधे पर लेकर SP ऑफिस पहुंचकर जताया विरोध
तस्कर बादल सिंग गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंदे ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर बड़वानी जिले के नागलवाड़ी का निवासी बादल सिंग पटवा है। वह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सीमा पर स्थित अवैध हथियार बनाने वाले सिगलीगरों से पिस्टल खरीदकर बाहर सप्लाई करता था। आरोपी से फिलहाल कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में! कमांडर की रिहाई की गुहार; भाई की वापसी के लिए बहन ने पीएम मोदी-विदेश मंत्रालय से की ये अपील
गौरतलब है कि खकनार थाना पुलिस ने बीते एक साल में अवैध हथियारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 मामलों में कुल 47 देशी पिस्टल, 6 मैगजीन और 45 कारतूस जब्त कर तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


