रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर के बीचों-बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक मैरिज हॉल में रात के वक्त तेंदुआ नजर आया, जिसका सीसीटीवी फुटेज गुरुवार दोपहर को सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आबादी वाले क्षेत्र में जंगली जानवर के दिखने से स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई तेंदुए की हरकत
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के सिंधी बस्ती हमीदपुरा बायपास स्थित हुसैनी मैरिज हॉल की है। हॉल के पीछे कब्रिस्तान और कुछ खुला हुआ इलाका है। बुधवार देर रात एक तेंदुआ दीवार फांदकर मैरिज हॉल के अंदर प्रवेश करता हुआ साफ तौर पर सीसीटीवी कैमरे में नजर आया। सुबह जब इस बात की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। हॉल के संचालक उबैद उल्लाह ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग की टीम कर रही है सर्चिंग
सिंधी बस्ती हमीदपुरा बायपास पर काफी घनी आबादी बसी हुई है, ऐसे में यहां तेंदुए का दिखना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई है। बुरहानपुर के एसडीओ वन विनय कुमार मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि, सूचना मिली थी कि मैरिज हॉल के पास तेंदुआ नजर आया है। सूचना मिलते ही हमारी टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है, जो आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार सर्चिंग कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

