Dharm Desk – घर के वातावरण को शुद्ध करने और मानसिक शांति बनाए रखने में कपूर का इस्तेमाल बहुत असरदार माना जाता है। कपूर की भीनी-भीनी खुशबू न सिर्फ वातावरण में ताजगी लाती है।बल्कि आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और तनाव को दूर करने में भी सहायक होती है। जीवनशैली में सुधार और घरेलू संतुलन के लिए हफ्ते के अलग-अलग दिनों के हिसाब से कपूर के साथ कुछ प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक साबित होता है।अगर अपने घर में शांति सकारात्मक वातावरण और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करना हैं।तो दिनों के हिसाब से कपूर के इन आसान और प्रभावी तरीकों को इस तरह से आजमाए।

मन की अशांति दूर करने के आसान तरीके

सप्ताह में मंगलवार और शनिवार के दिन घर की सफाई और वातावरण की शुद्धि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मंगलवार या शनिवार की शाम को थोड़ा सा कपूर लें और उसके साथ दो लौंग मिलाकर जलाएं। लौंग और कपूर का संयोजन घर के माहौल को पूरी तरह से शुद्ध कर देता है। अगर घर के सदस्यों के बीच अक्सर तनाव रहता है या रोजमर्रा के कामों में समस्याएं आती हैं। तो इस धुएं को पूरे घर में फैलाने से वातावरण में सौहार्द और सकारात्मकता आती है।

धन और करियर में तरक्की के लिए

हफ्ते की शुरुआत और अंत के दिन मन को शांत रखने और नई ऊर्जा के संचार के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इसलिए रविवार और सोमवार के दिन कपूर के छोटे से टुकड़े के साथ दालचीनी की एक लकड़ी मिलाकर जलाएं।दालचीनी की मनभावन खुशबू और कपूर का असर घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम लगती है और घर में सुख-समृद्धि तथा आर्थिक स्थिरता का माहौल बनने लगता है।

कामयाबी और प्रगति के नए द्वार खोले

    गुरुवार का दिन घर में नए अवसरों और व्यक्तिगत वृद्धि के लिहाज से बहुत खास माना गया है। इस दिन एक साफ तेजपत्ते पर कपूर रखकर उसे जलाएं तेजपत्ता और कपूर का यह प्रयोग घर के कोने-कोने में सकारात्मक तरंगें फैलाता है। इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।जिससे काम और व्यवसाय में सफलता के नए रास्ते खुलने लगते हैं।

    उपाय करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    1. कपूर और मसालों के इस मिश्रण को हमेशा शाम के समय जलाना अधिक प्रभावकारी माना जाता है।
    2. इसे जलाने के बाद इसका धुआं घर के हर हिस्से में घुमाएं ताकि इसकी खुशबू से पूरा घर महक उठे।
    3. छोटे-छोटे प्रयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाने और जीवन में संतुलन लाने का एक सरल माध्यम हैं।