निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां ऊगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव स्थित बंद मकान में 2 लोगों के जले हुए शव बरामद हुए हैं। मृतक महिला और पुरुष हैं जिनके पति-पत्नी होने की आशंका है।  

मृतकों की फिलहाल पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है। दोनों किन परिस्थितियों में जले, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m