पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। जिले में लगातार बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी बीच रायपुर से देवभोग जा रही एक यात्री बस बाढ़ के पानी में फंस गई, जिससे बस में सवार करीब 50 यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। घटना सरई भदर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे बंद होने के कारण बस चालक ने मोहरा होकर देवभोग पहुंचने की कोशिश की थी। इसी दौरान सरई भदर के पास नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण बस बीच रास्ते में फंस गई। बस के बाढ़ में फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जवान और ग्रामीण पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सी बांधकर एक-एक कर नदी-नाला पार कराया गया। पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।


घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली। प्रशासन और पुलिस की टीम ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों को पार करने में सावधानी बरतने की अपील की है।
देखें वीडियो –
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


