पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तड़के अचानक बस स्टैंड पहुंच कर सभी को चकित कर दिया। सीएम मान सुबह करीब 3:30 बजे अचानक कुराली बस अड्डे पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी और सीएम के साथ कोई काफिला भी नहीं था।
बिना काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल के पहुंचे सीएम
इस निरीक्षण की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्यमंत्री अपने सुरक्षा घेरे और सरकारी काफिले के बिना ही बस अड्डे पर पहुंचे। उनके इस दौरे की पुलिस प्रशासन को पूर्व सूचना नहीं थी और न ही बस अड्डे के कर्मचारियों को।
सीएम को अचानक अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी दंग रह गए। सभी अचानक मुख्यमंत्री को देख कर हड़बड़ा गए और हैरान रह गए। सीएम ने बस स्टैंड की सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी से मुलाकात की अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मिले इसके साथ ही वहां पर उपस्थित जनता से भी वहां की सुविधाओं को लेकर बातचीत की निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में जो भी कमियां दिखाई उसे सुधारने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
- नवरात्र में माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे अनिल विज, प्रदेश के लिए क्या मांगा?
- सराफा व्यापारी की बहू लापता: परिवार ने जताई अपहरण की आशंका, इंदौर से होते हुए जयपुर तक पहुंचे तार, लाखों के जेवरात और कैश ले जाने की चर्चा
- IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में लगातार बारिश के कारण रद्द हुआ पांचवां और निर्णायक मुकाबला, 2-2 से सीरीज ड्रॉ
- पटना में JEE छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली बॉडी, त्योहार में घर जाने से कर दिया था मना
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा : 5 लोगों की मौत, करीब 35 लोग घायल

