संजय, जींद / नरवाना । नरवाना में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस नेशनल हाईवे दिल्ली पटियाला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने सामने स्कूटी चालक आ गया जिसे बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते बस हाईवे और लिंक रोड क्रॉस करने के बाद हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चालक सहित करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पूर्णदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से बस को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस जैसे ही नरवाना के पास पहुंची तो अचानक सामने आए स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ पूर्णदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से पलटी बस को सीधा करवाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
एसएचओ पूर्ण दास ने कहा कि, हमें सूचना मिली थी कि पंचकूला से हिसार जा रही एक किलोमीटर स्कीम बस नरवाना में पलट गई है। मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया गया। हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हुई। बस को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।”
हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

