अमृतसर में खालिस्तानी समर्थकों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। एक बार फिर से बस के हमला और अपना आतंक फैलने की कोशिश की गई है।
अमृतसर बस स्टेंड में खड़ी एक बस में देर रात किसी ने शीशे तोड़ उस पर खालिस्तान लिख दिया है। बस ड्राइवर सुरेश कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद अब कार्यवाही की जाएगी।
सुरेश का कहना है कि वह सुजानपुर से अमृतसर आया और उसने बस स्टैंड पर काउंटर नंबर 12 के आगे बस पार्क कर दी।
देर रात उसे किसी का फोन आया कि उनकी बस के कांच को किसी ने तोड़ा है और बस में टूटफूट हुई है। बस के शीशे टूटने के साथ बस पर खालिस्तान लिखा हुआ था उन्होंने इसकी सूचना रोडवेज के जीएम को दी। इसके बाद खालिस्तान के नारों को साफ किया। आपको बता दें यह बस सुजानपुर हिमाचल से चल कर आई थी।

इसके पहले भी हुआ था ऐसा ही कुछ
आपको बता दे कि इसके पहले इससे पहले पंजाब के मोहाली के कस्बा खरड़ में हिमाचल के हमीरपुर जा रही एक बस पर डंडों से हमला हुआ था। यह 18 मार्च की घटना है। इसमें शामिल दोनों हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हमलावरों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी फाजिल्का और हरदीप सिंह निवासी रोपड़ हाल वासी बल्लोमाजरा के रूप में हुई है। दोनों हमलावर ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे.
- कानपुर में सनसनी: सिपाही बनते ही सिरफिरा बना शादीशुदा टीचर! 5 हजार कॉल्स की हैवानियत ने छीन ली जान
- Indian Air Force को हर साल 40 नए फाइटर जेट की जरूरत, पाकिस्तान के J-35 पर IAF चीफ ने जताई चिंता
- खरकिया की रेंज रोवर पर चली थीं गोलियां, अब STF मुठभेड़ में बदमाश घायल
- UP Home Guard Result: खत्म हुआ अभ्यर्थियों का इंतजार! 41,424 युवाओं की चमकी किस्मत, देखें जिलेवार लिस्ट
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर प्रेमी फरार, महिला थाने में मामला दर्ज

