पंजाब में बस से आने जाने वालों के लिए खास खबर है. उन्हें सफर में फिर कठिनाई हो सकती है। पंजाब रोडवेज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कल राज्य के सभी बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया है। इसके पहले भी यूनियन ने अपनी मांग को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी और हड़ताल पर बैठे थे।
बताया जा रहा है कि हड़ताल के दौरान यह बस स्टैंड 2 घंटों के लिए बंद किया जाएगा। इसके साथ ही 6,7 और 8 अप्रैल को कच्चे मुलाजिमों की तरफ से हड़ताल भी की जाएगी।
पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान रेश सिंग गिल ने कहा कि हम सरकार से पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पर सरकार की तरफ से अभी तक हमारी एक भी मांगे नहीं मानी गई है। सरकार के साथ बातचीत करते हुए 3 साल हो चुके हैं।
- रिहायशी इलाके में पहुंचा एल्बिनो भालू: जंगल में वापस भेजने की कवायद, राहगीरों ने बनाया वीडियो
- पेट्रोल लीक होने से बाइक में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे, गंभीर हालत में SKMCH रेफर
- दारोगा पदों की मुख्य परीक्षा रद्द होने पर सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी, छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन सख्त, मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग
- करवा चौथ व्रत की शुरुआत कैसे हुई? जानें वीरावती की पूरी कथा और आपके शहर में चांद निकलने का समय
- iQOO Neo 12 लॉन्च! 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले ने खींचा ध्यान, जानेंकीमत

