पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले की परेशानी बढ़ती जा रही है। आज बसों के पहिए दो घंटे बंद थामे रहे अब इसके बाद अप्रैल में ही आगे तीन दिन बसे नहीं चलेंगी। आज ही लोगों को बसों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस बंद होने के कारण यात्री इधर-उधर भटकते रहे तपती धूप में लोगों को बसों के आने का इंतजार भी करना पड़ा।
दरअसल, आज प्रदेश भर के सभी बस अड्डे 2 घंटे के लिए बंद रहे जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने प्रदेश भर में बस अड्डे बंद रखने का ऐलान किया था, जिसका असर आज देखने को मिला।

रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. विभिन्न यूनियनों ने कहा है कि 3 अप्रैल को राज्य भर के बस अड्डे 2 घंटे के लिए बंद रहे। साथ ही ऐलान किया कि 6, 7 और 8 अप्रैल को कच्चे कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बजट तो पेश कर दिया है लेकिन रोडवेज के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इन्हें स्थाई किया जाए।
- 500-500 के 194 जाली नोट लेकर घूम रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा; 97 हजार की नकली करेंसी बरामद
- दिल्ली में छठ पर सरकारी छुट्टी, 1400 से ज्यादा घाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
- आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट तो खत्म होगा फर्जीवाड़ा? इमरान मसूद के बयान से छिड़ सकती है नई बहस
- भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योताः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार SCO फोरम के लिए आमंत्रित किया
- कानून का तो डर ही नहीं है! 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 लोग हुए घायल, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

