खरड़। गुरुवार की सुबह बच्चों के लिए दहशत भरी रही। स्कूल के लिए निकले बच्चे स्कूल बस में बैठ तो गए लेकिन अच्छी तरह स्कूल नहीं पहुंच पाए। घने कोहरे के कारण दो बसों के आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद सड़क में चीख-पुकार मच गई।
खबर मिली है कि जमुना अपार्टमेंट के पास स्लीपर रोड पर यह हादसा हुआ है। कोहरे के कारण एक दूसरे को गाड़ी आने का अंदेशा नहीं हुआ और आपस में टक्कर हो गईं। जैसे ही आपस में बस टकराई दोनों बसों के बैठे बच्चे सहम गए। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी है, लेकिन बच्चों में डर बैठ गया है।

कुछ लोग यह भी कहे हैं कि एक स्कूल बस गलत दिशा से आ रही थी, तभी उसने दूसरी स्कूल बस को सीधी टक्कर मार दी। लापरवाही के साथ इस हादसे का कारण कोहरा भी बताया जा रहा है। बच्चे सुरक्षित है लेकिन बस ड्राइवर को हल्की चोट आई है।
- Hero Xtreme 160R 4V Launch: दिवाली से पहले हीरो का भारतीयों को तोहफा! एडवांस फीचर्स वाली धांसू बाइक की लॉन्च
- धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी
- सिर्फ इंसान नहीं, हाथी भी मनाते हैं मातम! शहडोल की घटना ने खोली वन्यजीवों की संवेदनाओं की परत, DFO ने कही ये बात
- Hemant Soren News: मां के दश कर्म पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- सुख के दिन आए तो मां-बाबा चले गए
- लखनऊ में ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के पोस्टर, राहुल-अखिलेश समेत कई चेहरे शामिल

