जालंधर। पंजाब में बस यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। जिसके अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों ने 8 से 10 दिसंबर तक पूरे पंजाब में हड़ताल का ऐलान किया है।
इस दिन बसें नहीं चलेंगी। इसके साथ ही 28 नवंबर और 2 दिसंबर को गेट रैली की जाएगी। कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि अगर किलोमीटर स्कीम का टेंडर खोला गया तो कर्मचारी पूरे पंजाब में पूरी तरह हड़ताल पर चले जाएंगे।
जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 28 दिसंबर और 2 दिसंबर को पूरे पंजाब में गेट रैली की जाएगी और इस दौरान अगर सरकार टेंडर बंद नहीं करती है तो तुरंत बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। इसके अलावा वे 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक किलोमीटर स्कीम और डिपार्टमेंट के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ हड़ताल पर रहेंगे और इस दौरान वे बसें भी बंद रखेंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि काफी समय से हमारी सरकार से बातचीत चल रही थी, जो बेनतीजा रही। 19 तारीख को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने मीटिंग का जिक्र किया था, लेकिन वह खुद मीटिंग में शामिल नहीं हुए और सिर्फ सेक्रेटरी को भेज दिया। कर्मचारियों ने कहा कि हम लगातार किलोमीटर स्कीम का विरोध कर रहे हैं।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

