दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने जांच के दौरान पुलिस को फर्जी जीएसटी बिल पेश किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 लाख रुपये का कोयला बरामद किया है।

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय आज 5 जिलों के अफसरों की लेंगे बैठक… आज से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025… कांग्रेस ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को बनाया पर्यवेक्षक… नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ ने जीते 7 गोल्ड मेडल… पढ़ें और भी खबरें

दरअसल, दुर्ग पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी बीच खुर्सीपार गेट के पास विजय केसरवानी द्वारा अवैध कोयला भंडारण की सूचना पर गोदाम में दबिश दी, जहां 3 लाख रुपए कीमत का 15.530 टन कोयला बरामद किया गया।

narayana

पूछताछ में पता चला कि विजय केसरवानी रेलवे और बीएसपी से कोयला चोरी कर बेचने का काम करता है। पुलिस की टीम ने केसरवानी से जब कोयले की जानकारी मांगी तब उसने खरीदी-बिक्री का बाकायदा जीएसटी बिल पेश किया। जीएसटी बिल की जब छानबीन की गई तो पता चला कि जीएसटी बिल फर्जी है।

इसके बाद पुलिस ने फौरन विजय केशरवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि वह चोरी का कोयला खरीदता है। उसने बताया कि की फर्जी जीएसटी के दस्तावेज राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा के जरिए बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय केशरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H