हेमंत गुर्जर, सतवास। सतवास के जिला पंचायत वार्ड 14 के उपचुनाव में मतदान सम्पन्न हो गया है। अब सबकी नजर 3 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर है। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में 50,547 मतदाताओं में से 28,973 ने वोट डाले और कुल मतदान 57.3 प्रतिशत रहा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से दूर रहे। किसानों के फसल निकालने के सीजन और मजदूरी के लिए बाहर जाने को इसकी वजह बताया जा रहा है।

 इस उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित सुनील चौहान और भाजपा समर्थित ओम उपाध्याय आमने-सामने हैं। जिला पंचायत सदस्य अमानसिंह चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर यह उपचुनाव कराया गया है। तहसीलदार संजय गर्ग ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। 

सहायक रिटर्निंग अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि EVM को कन्नौद के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षित रखा गया है, जहां 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न होने के बाद अब दोनों प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद है और 3 अक्टूबर को मतदाताओं का फैसला सामने आएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m