लुधियाना. लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव से पहले AAP को समर्थन दे दिया है। AAP में इस निर्दलीय उम्मीदवार को स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शामिल करवाया।

AAP की पंजाब लीडरशिप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि पार्टी के जनहित के कार्यों के कारण सभी का समर्थन मिल रहा है। लुधियाना वेस्ट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे समूह समाज संगठन के अध्यक्ष कमल पवार AAP में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवार के साथ एक तस्वीर भी साझा की।
लुधियाना वेस्ट में उपचुनाव क्यों?
लुधियाना वेस्ट से AAP विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की लगभग चार महीने पहले गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। घटना के समय वह भोजन कर रहे थे। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुखचैन कौर और बेटा मौके पर पहुंचे, जहां गोगी खून से लथपथ कमरे में गिरे हुए थे। डीएमसी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम से पता चला कि गोली उनके सिर से आर-पार हो गई थी। गोगी की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव करवाया जा रहा है।
- Gold Silver Price Today: दिल्ली से पटना तक सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें 24K, 22K और 18K Gold Rate
- किश्तवाड़ में आदिवासी छात्रा से महीनों तक दुष्कर्म, गर्भपात के दौरान मौत, जांच क्राइम ब्रांच को मिली
- मंदाकिनी का ‘जल-तांडव’! रामघाट से हनुमान धारा तक तबाही का मंजर; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM मोहन
- कुत्ते ने कराई ऐसी लड़ाई कि पहुंच गया मामला थानेः चाची पर ईंट चली, भतीजे को उसी कुत्ते ने काटा, मामला दर्ज
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: हजार से ज्यादा रिटायर्ड कार्मिकों ने नहीं कराया सेल मेडिक्लेम स्कीम का रिनीवल… सीटीईटी अभ्यर्थी अब 1 सितंबर तक भर सकेंगे आवेदन… जिला जेल में क्षमता से दोगुना कैदी…


