गुरुग्राम। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Byju’s में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-57 स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) गौरव फोगाट के निर्देश पर थाना साइबर पश्चिम की टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवीश कुमार, अंकित कुमार, गौलू कुमार, रविकांत, टुनर कुमार और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के नवादा जिले के निवासी हैं और उनकी उम्र 20 से 21 वर्ष के बीच है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Byju’s में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर विज्ञापन चलाते थे। इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क होने पर वे रजिस्ट्रेशन, चयन प्रक्रिया और अन्य शुल्कों के नाम पर पैसे वसूलते थे। ठगी की रकम क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांसफर कराई जाती थी।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि रवीश कुमार इस गिरोह का मुख्य संचालक था। वह अपने साथियों को ठगी गई रकम का 20 से 30 प्रतिशत कमीशन देता था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से Byju’s के नाम पर तैयार की गई कॉलिंग स्क्रिप्ट, फर्जी पहचान पत्र और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, कई मोबाइल सिम कार्ड, फर्जी Byju’s आईडी कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाली कॉलिंग स्क्रिप्ट बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अमित शाह ने अलवर में क्यों कहा- कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है? मेडिकल कॉलेज समेत कई बड़े ऐलान
- CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत, ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बाद हमले का आरोप ; दीपके बोले- इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे
- भोपाल में पैगाम-ए-मोहब्बत रैली के दौरान बवाल: उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर वर्दी फाड़ी, 2 जवान घायल
- दर्दनाक हादसा: छोटे भाई को डूबता देख बचाने डबरी में उतरी बहन, दोनों की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम
- रविवार की छुट्टी बनी काल! नहाने के दौरान अवैध गड्ढे में तीन किशोर डूबे, दो की मौत


