अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एसजीपीसी के पूर्व सीए सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। सतिंदर सिंह कोहली शिअद के प्रेसिडेंट सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं और उनके पर्सनल और शिरोमणि कमेटी के भी अकाऊंट्स संभालते रहे हैं।
कमिश्नरेट पुलिस के तहत आने वाले थाना सी डिवीजन की पुलिस ने 328 पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें शिरोमणि कमेटी के पूर्व चीफ सैक्रेटरी रूप सिंह सहित 16 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें सतिन्द्र कोहली भी नामजद थे।
कोहली की कम्पनी एसएस कोहली एंड एसोसिएट्स फर्म को 2009 में एसजीपीसी के इंटर्नल ऑडिट और अकाऊंट्स को कम्प्यूटराइज करने और उसके काम की मॉनिटरिंग के लिए हर महीने 3.5 लाख रुपए दिए जाते थे।
वहीं, वर्ष 2020 में मामला सामने आने पर सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में पाया गया था कि एसएस कोहली एंड एसोसिएट्स फर्म ने इस बारे में सिर्फ एक काम किया था, जबकि उसने शिरोमणि कमेटी से पैसे 4 कामों के लिए थे। इस वजह से श्री अकाल तख्त साहिब की बनाई जांच कमेटी ने 2020 में कोहली व उनकी कम्पनी की सेवाएं खत्म कर दी थीं।

पुलिस ने कोहली की यह गिरफ्तारी पंचकूला से की है। सतिन्द्र कोहली को पुलिस ने अमृतसर कोर्ट कॉम्पलैक्स की अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे 6 दिनों के पुलिस रिमांड भेजा है।
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर

