चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक गुरुवार यानी आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। कयास लगाए जा रहे है कि इस बैठक में कई निर्णय हो सकते है साथ ही कई कल होने वाली कई घोषणाओं की जानकारी भी समाने आ सकती है।
सरकारी जानकारी के अनुसार, बैठक में कई अहम एजेंडों पर चर्चा होगी। हाल ही में पंजाब सरकार ने अपनी लैंड पूलिंग नीति को वापस लेने का बड़ा फैसला किया था। इस फैसले के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक हो रही है। राजनीतिक हलकों में अटकलें लग रही हैं कि बैठक के दौरान लैंड पूलिंग नीति पर दोबारा विचार-विमर्श हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल चर्चा कर सकता है।
सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक कई बड़े ऐलान होने की संभावना है।
- देसी कट्टा लहराते साला-जीजा गिरफ्तार, ऑटो जब्त, नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- CG Accident News : कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मासूम भाइयों की मौत, पिता घायल
- गणेश विसर्जन से लौट रहे युवकों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत
- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डिजिटल रणनीति पर किया मंथन, Gen Z के साथ संवाद को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ विमर्श
- कृष्णमूर्ति बेवफा हैः सरकारी नौकरी मिलते ही 10 साल की मोहब्बत को भूला, शादी से इनकार किया, प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दी



