अमृतसर. बजट सत्र के बाद पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 3 अप्रैल को होगी। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जाएगी और सुबह 10:40 बजे शुरू होगी। इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और सरकार इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत पूरी पार्टी नेतृत्व पंजाब में मौजूद है। कल उन्होंने पार्टी विधायकों और नेताओं के साथ बैठक की थी। हालांकि, बैठक का एजेंडा अब तक जारी नहीं किया गया है।

सरकार इस समय नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, इसलिए संभावना है कि इस बैठक में इस अभियान को और आगे बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए थे, जिनमें उद्योगपतियों के लिए एकमुश्त समाधान से जुड़ी दो योजनाओं की घोषणा शामिल थी। साथ ही, आबकारी नीति और जल प्रदूषण विधेयक को भी मंजूरी दी गई थी।
- रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा: हनुमान की पूंछ पर लगी आग, तीन लोग झुलसे, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो
- Jharkhand News: पलामू में 25 शहीद जवानों को किया गया नमन, DIG किशोर कौशल बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ा है पुलिस परिवार
- ओडिशा में राजनीतिक गर्माहट: आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की मांग पर भाजपा का नवीन पटनायक पर पलटवार, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाए सवाल
- दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोनों के बीच स्टेशन में हुआ था विवाद
- नवंबर में बिहार आ सकते हैं पीएम मोदी, भागलपुर दौरे की तैयारी, जानें क्या है प्लान

