दोराहा। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के गनमैन गुरकीरत सिंह की रविवार को गांव रामपुर में गोली लगने से मौत हो गई। गनमैन की मौत जहां हुए वह उसकी प्रेमिका का घर था। उसके बाद परिवारवालों ने इस पूरे मामले में जमकर हंगामा किया और नाराजगी जताई है।
पुलिस को प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना शाम पांच बजे की है, लेकिन परिवार वालों ने इस बात को नहीं स्वीकारा है उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है, जिसे किया गया है। मौत का कारण अब तक नहीं पता चला है।
गुरकीरत सिंह का शव गांव रामपुर में स्वर्गीय जसपाल सिंह के घर मिला जहां उसकी मौत कार्बाइन से गोली चलने से हुई। पुलिस के अधिकारी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
गनमैन की मां दलजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के जसपाल सिंह की पुत्री से प्रेम संबंध थे। उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। जांच में जुटी पुलिस हर तरह से तहकीकात कर रही है और जानकारी हासिल कर रही है। प्रेमिका और मृतक के घर वालो से भी पूछताछ हो रही है।

घटनास्थल पर उपस्थित डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि गुरकीरत सिंह मंत्री मुंडियां का गनमैन था तथा जहां उसका शव मिला, वह जसपाल सिंह का घर है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से लग रहा है कि गनमैन द्वारा आत्महत्या की गई है। परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और लाश को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है।
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

