चंडीगढ़। पंजाब में लगातार नशे को खत्म करने की बड़ी कोशिश की जा रही है। इसके तहत तस्करों को पकड़ा जा रहा है वहीं लोगों को नशे की लत छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के 155वें दिन रविवार को पुलिस ने 399 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 75 एफआईआर दर्ज कर 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
बड़ी मात्रा में मिले नशीले पदार्थ
आपको बता दें कि 155 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या 24,499 हो गई है। नशा तस्करों के कब्जे से 1.7 किलोग्राम हेरोइन, एक किलोग्राम अफीम, 298 किलोग्राम भुक्की, 37,085 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 11.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

28 जिलों में चला अभियान आपको बता दें कि राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय अभियान चलाया गया है। विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 77 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1,300 से अधिक अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। वही इसके अलावा उन लोगों को सही राह दिखाने का काम भी किया गया है, जो नशे के आदि थे। सभी को नशा छुड़वा कर उनका पुनर्वास करवाया गया है।
- ‘रंग-तरंग’ में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम, 1 से 3 सितंबर तक राजधानी में होगा आयोजन
- कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- ‘पत्नी से दिन-रात बनाए संबंध, अश्लील तस्वीरें ली’, भाइयों से प्रताड़ित शख्स ने किया सुसाइड, मौत से पहले आरोपियों की फांसी की मांग
- विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवॉर्ड, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में अलग-अलग विभागों में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


