अमृतसर: कनाडा में अमृतसर की रहने वाली एक युवती को लेकर एक दुखद खबर आई है, जिसमें उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतका की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
इस पूरे मामले में परिजनों का आरोप है कि एक पंजाबी युवक शरणजीत लंबे समय से नवनीत कौर को परेशान कर रहा था. उनका कहना है कि यह घटना उसके कारण ही हुई है. परिवार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है.
घटना की सूचना मिलते परिवार में ग़म का माहौल बन गया है, परिजनों ने कनाडा और भारत सरकार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और मांग की है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए. इस घटना के बाद मृतका के पैतृक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है. वहीं पुलिस दूसरी ओर इस मामले में जांच करने में लगी है.
- भागलपुर: खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, परिजनों में पसरा मातम
- राजधानी के जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरीः एक महीने से एक्स-रे मशीन बंद, मरीज हो रहे परेशान
- सुशील गर्वाण की रामलीला से जुड़ी अनोखी कहानी, 26 साल से निभा रहे हैं सेवा की परंपरा
- बुलंदशहर में रामलीला के दौरान नोट बांटने का वीडियो वायरल, लगे गंभीर आरोप
- Khappar Yatra 2026 : आधी रात हाथ में तलवार लेकर खप्पर रूप में निकली देवी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन

