अमृतसर. कनाडा पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस का दावा है कि सभी भारतीय हैं और पढ़ाई करने कनाडा आए हुए थे. गिरफ्तार आरोपियों पर कुल 56 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें कई गंभीर वारदातें शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 भारतीय आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि इनमें से कुछ युवक पंजाब से कनाडा पहुंचे थे और बाद में कथित तौर पर गैंग के लिए काम करने लगे.
कैलगरी पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग तरीकों से कनाडा पहुंचे थे. इनमें कुछ के पास कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज थे, जबकि कुछ वैध स्टडी वीजा या वर्क परमिट पर कनाडा आए थे. इसमें अधिकांश लोग पैसे की कमी होने के कारण अपराधों में लिप्त हो गए. पुलिस का कहना है कि गैंग नेटवर्क ऐसे युवाओं को अपने स्थानीय ‘फुट सोल्जर्स’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था. इनसे कथित तौर पर धमकी, वसूली और टारगेटेड शूटिंग जैसी आपराधिक गतिविधियां कराई जाती थीं.
पुलिस ने यह भी दावा किया है कि गैंग नेटवर्क युवाओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया और पंजाबी कम्युनिटी से जुड़े संपर्कों का भी इस्तेमाल करता था. जांच एजेंसियों के अनुसार, पहले युवाओं को छोटे गैरकानूनी काम दिए जाते थे. इसके बाद उनकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर उन्हें आगे के कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता था. कैलगरी पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अब तक लॉरेंस नेटवर्क से जुड़ी 49 आपराधिक घटनाओं की जांच सामने आई है. इनमें धमकी, गोलीबारी और दूसरी आपराधिक गतिविधियां शामिल बताई गई हैं. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जिन 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ कुल 56 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.
- पंजाब चुनाव 2027: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कल जारी होगी AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
- Ajay Devgn: विमल इलायची विज्ञापन विवाद में अजय देवगन ने उठाया कानूनी कदम, FDA के नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
- नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर रंगदारी मामले में समन, 2 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगी पेश
- छत्तीसगढ़ में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों की सूची जारी, 15 नवंबर से अब 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी, 10 तारीख से मिलेंगे टोकन
- फसल पर चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा बीमा क्लेम, CM साय के निर्देश पर सर्वे में जुटा कृषि विभाग

