कुरुक्षेत्र। जिले के लाडवा उपमंडल से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी बैंक में कार्यरत कैंसर पीड़ित युवक ने लाडवा थाना पुलिस के दो एएसआई (Assistant Sub Inspector – सहायक उप निरीक्षक) और एक होमगार्ड पर मारपीट तथा कुकर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवक का इलाज फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी बाईं टांग में कैंसर है और वह कीमोथैरेपी का उपचार ले रहा है। हाल ही में हुई कीमोथैरेपी के कारण उसके सिर और शरीर के बाल भी झड़ चुके हैं। युवक के अनुसार 17 जून की रात वह बैंक की ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान इंद्री नाके पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने उसे रोक लिया। युवक का आरोप है कि उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, जिसे हटाने को लेकर कहासुनी हो गई।
युवक का कहना है कि कुछ देर बाद डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उसे जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर लाडवा थाने ले जाया गया। वहां पहले उसे करीब आधे घंटे तक बैठाकर रखा गया। इसके बाद रात के समय थाने के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने आरोप लगाया कि दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ गलत काम किया।
घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर नवनीत के अनुसार पुलिस को रुक्का मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अस्पताल पहुंचे और युवक के बयान दर्ज किए गए। पीड़ित ने आरोपित पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देखा जा रहा है।
- पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा एम्स में भर्ती! रातभर अस्पताल में रुके, आज होंगे मेडिकल टेस्ट
- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में बदलेगा मौसम
- फर्जी डिप्लोमा का खेल उजागर! पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की बेटी फंसी, JE प्रमोशन रद्द; अब क्लर्क पद पर लौटने के आदेश
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे

