महाराष्ट्र के परभणी स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि आशंका जताई जा रही है कि 30 से 40 लोग मलबे में फंस गए हैं. शनिवार को भीड़ अधिक थी.

यहां निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का स्लैब अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभामंडप का छत अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में 8 से 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं 30 से 40 लोग मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक पांच से छह श्रद्धालुओं के शव मलबे के नीचे से बरामद किए जाने की सूचना मिल रही है. मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, हालांकि शनिवार को ज्यादा भीड़ होने के कारण काम बंद रखा गया था. इसके बावजूद श्रद्धालु उसी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी करीब 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा स्लैब अचानक गिर पड़ा.
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को उपचार के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

