शशि थरूर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसने कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बहस छेड़ दी है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने G7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर पीएम मोदी के रुख का समर्थन किया, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि उनकी अपनी पार्टी में ही समर्थन कम होता जा रहा है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ निजी और सार्वजनिक, दोनों बैठकों में भारत की स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट किया है.
वाक्या है कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने की थरूर ने सराहना की. भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के बाद एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा का हवाला देते हुए कहा कि थरूर के बयान राहुल गांधी के रुख के विपरीत हैं.
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए BJP ने कहा कि वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. एक कांग्रेस नेता की तरफ से पीएम मोदी की खुले तौर पर तारीफ राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है.
G7 सम्मेलन के इतर हुई मोदी-ट्रंप बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था. शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में भारत की चिंता स्पष्ट रूप से रखी.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शशि थरूर ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है.
उनके इस बयान के बाद BJP को कांग्रेस और खासकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया है. क्योंकि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर भारतीय नाविकों की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

