पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा सचखंड बल्लां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी डेरा में देखकर प्रसन्न नजर आए। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें पंजाब से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की गई।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर रखना, डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान देना तथा हलवारा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घटन करना पंजाब, विशेषकर दोआबा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम हैं।

कैप्टन ने कहा कि इन फैसलों से न केवल संत गुरु रविदास जी के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान हुआ है, बल्कि पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के धार्मिक और विकासात्मक मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है।
- ओडिशा में बनेंगे 800 PM SHRI स्कूल, सीएम मोहन चरण माझी का बड़ा ऐलान
- Yamunanagar : जगाधरी मंडी में पोर्टल फेल, गेट पास और बायोमेट्रिक ठप; किसानों का हंगामा, ट्रैक्टरों की कतारें लगीं
- रायपुर के 35 वार्डों में जल संकट, महापौर ने कहा – जहां समस्या वहां टैंकरों से भेज रहे पानी, डेढ़ करोड़ का हुआ है टेंडर
- महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
- एक बार फिर जंग की तैयारी शुरू ! हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना : शांति वार्ता फेल होने के बाद अब ट्रंप दे सकते हैं ईरान पर भीषण बमबारी का आदेश – रिपोर्ट
