चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं काफी समय से हो रही है. इस बीच उनकी बेटी जयइंदर कौर का बड़ा बयान सामने आया है. पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयइंदर कौर ने स्पष्ट किया है कि उनके पिता भाजपा में ही रहेंगे. वह भाजपा का साथ नहीं छोड़ेंगे.
मीडिया द्वारा कैप्टन के कांग्रेस में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैप्टन साहब भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे. उनका पार्टी से अलग होने का कोई इरादा नहीं है. जयइंदर कौर ने इस दौरान बड़ी बात कही कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है और जब उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं होता तो वे ऐसी अफवाहें फैला देते हैं. इससे साफ हो गया है कि कैप्टन के भाजपा छोड़ने की बात महज अफवाह है, फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले को लेकर चुप हैं और इस संबंध में अभी तक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है.
गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में ‘दिमागी नक्सलवाद’ को रोकने का आह्वान किया था. इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने लेख के जरिए प्रधानमंत्री से ‘दिमागी नक्सलवाद’ शब्द को स्पष्ट करने की मांग की थी. इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अब इन सभी चर्चाओं पर उनकी बेटी जयइंदर कौर ने विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा का ही हिस्सा बने रहेंगे.
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला


