अनमोल मिश्रा, सतना। आजकल के युवाओं पर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन कई बार यह शौक खतरनाक बन जाता है। ऐसा ही कुछ सतना के नागौद में हुआ जहां रील बनाने के लिए स्टंट कर रहे लड़कों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनका मौत से सामना हो गया।
यह भी पढ़ें: शराब पीने से मना करने पर छात्रा की हत्या: 10 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा, 3 आरोपियों को आजीवन कारावास
दरअसल, वसुधा मंदिर के पास एक ब्रिज में बिना नंबर की कार में सवार चार नाबालिग स्टंट कर रहे थे। लेकिन इस दौरान नाबालिग का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे ब्रिज की रेलिंग से जा भिड़ी।
यह भी पढ़ें: धर्म की यात्रा में अधर्म: 2 साल की मासूम को हाईवे पर फेंक दर्शन करने गए दंपति, कोर्ट ने दी सख्त सजा
टकराव इतनी जोरदार थी कि रेलिंग टूट गई और वाहन का अगला हिस्सा पुल से बाहर हवा में झूल गया। आसपास मौजूद लोगों ने जोखिम उठाकर कार में फंसे चारों नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक अनहोनी टल गई।

